Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगंगा भोगपुर विद्यालय में छह शिक्षक कोरोना संक्रमित, सभी छात्र-छात्राओं की जांच

गंगा भोगपुर विद्यालय में छह शिक्षक कोरोना संक्रमित, सभी छात्र-छात्राओं की जांच

पौड़ी। पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर प्रखंड स्थित गंगापुर विद्यालय में छह शिक्षकों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें चार महिलाएं शामिल है। इन सभी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से ही विद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की जांच की।

यमकेश्वर प्रखंड के स्वास्थ्य विभाग नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि गंगा भोगपुर विद्यालय में तैनात छह शिक्षकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद विभाग की टीम को विद्यालय में भेजा गया। जहां 102 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के सैंपल जांच के लिए गए हैं। संक्रमित सभी शिक्षकों को आइसोलेट किया गया है। चिकित्सीय दल में संजय सिंह, ऋषभ घनसाला, कल्पना हर्शवाल शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments