Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगांव में प्रवास पर योगी आदित्यनाथ, भतीजे के मुंडन संस्कार में हुए...

गांव में प्रवास पर योगी आदित्यनाथ, भतीजे के मुंडन संस्कार में हुए शामिल

ऋषिकेश : उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के उत्‍तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। आज बुधवार को भी वह अपने गांव में ही प्रवास पर ही हैं।गांव में उन्‍होंने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की।

बच्चों में फोटो खिंचवाने की होड़

पंचूर गांव योगी आदित्यनाथ ने गांव की पगडंडियों का भ्रमण किया। इस दौरान वह ग्रामीणों से भी मिले। पुराने लोग को उन्होंने नाम लेकर पुकारा। बच्चों में योगी आदित्यनाथ के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया। गांव भ्रमण के दौरान वह कई जगह रुके। उन्होंने अपनी बचपन की यादों को ताजा किया। सभी से उन्होंने मुस्कुराकर मुलाकात की और अभिवादन स्वीकार किया।

भ्रमण के बाद योगी आदित्यनाथ अपने घर में भतीजे के मुंडन संस्कार में सम्मिलित हुए। इसके पश्चात वह योग गुरु बाबा रामदेव के पोखरी स्थित वेदा लाइफ संस्थान में पहुंचे। यहां से उनका महागढ़ मंदिर में जाने का भी कार्यक्रम है। योगी आदित्यनाथ बुधवार को भी अपने घर पर ही रुकेंगे। हालांकि अभी उनका पुख्ता कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments