Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डग्वील तल्ला गांव में गुलदार ने दो बुजुर्ग महिलाओं को किया घायल,...

ग्वील तल्ला गांव में गुलदार ने दो बुजुर्ग महिलाओं को किया घायल, अस्‍पताल में कराया भर्ती

कोटद्वार। प्रखंड वीरोंखाल के अंतर्गत ग्राम ग्वीन तल्ला में गांव के भीतर घुसे गुलदार ने दो बुजुर्ग महिलाओं पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों महिलाओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वीरोंखाल भेजा गया है।

गुलदार के गांव में घुसते ही मचा हड़कंप

आज सुबह करीब साढ़े दस बजे एक गुलदार वीरोंखाल प्रखंड के अंतर्गत ग्राम ग्वील तल्ला में घुस गया। गुलदार के गांव में घुसते ही हड़कंप मच गया। गांव से बचने के लिए ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए।

ग्रामीणों ने महिलाओं को गुलदार से छुड़ाया

गुलदार ने घर की ओर लौट रही जतुली देवी पत्‍नी गोपाल सिंह और श्यामा देवी पत्‍नी रूद्र सिंह पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचा किसी तरह दोनों महिलाओं को गुलदार के चंगुल से छुड़ाया।

गांव के पास ही छिपा है गुलदार

घटना के बाद भी गुलगार गांव के नजदीक ही छिप गया। गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को उपचार के लिए वीरोंखाल स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments