Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डघर की छत पर गिरी आकाशीय बिजली, घर में लगे उपकरण भी...

घर की छत पर गिरी आकाशीय बिजली, घर में लगे उपकरण भी फुंके; टली बड़ी अनहोनी

देर रात से हो रही बारिश के कारण कोटद्वार तहसील के दुगड्डा ब्लाक के ग्राम कफल्डी में मनीष कंडारी के घर की छत पर सुबह साढ़े छह बजे आकाशीय बिजली गिर गई। इससे घर को काफी नुकसान पहुंचा है। आकाशीय बिजली गिरने के कारण छत पर छेद हो गया। वहीं, घर में लगे बिजली के उपकरण जलकर खाक हो गए।

बिजली के बोर्ड दीवारों से उखड़ कर जमीन पर गिर गए, तो घर में लगे बिजली के बल्ब चकना चूर होकर फर्श पर बिखर गए। गनीमत रही कि इस दौरान घर के सदस्य अपने काम काज में लगे हुए थे और घर से बाहर थे, जिस कारण एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments