Sunday, March 8, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालचिह्नित राज्य आंदोलनकारी मंच से जुड़ी दो महिलाएं डीएम कार्यालय के बाहर...

चिह्नित राज्य आंदोलनकारी मंच से जुड़ी दो महिलाएं डीएम कार्यालय के बाहर पेड़ पर चढ़ी

पौड़ी। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी मंच से जुड़ी दो महिलाएं डीएम कार्यालय के बाहर एक पेड़ पर चढ़ गई हैं। उनका कहना है कि वे पिछले एक माह से अधिक से समय जिला कार्यालय के बाहर अन्य आंदोलनकारियों की तरह पेंशन दिए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

वहीं, जिला कार्यालय के बाहर मंच से जुड़ी अन्य महिलाएं नारेबाजी कर धरने पर बैठ गई हैं। मंच की बीरा भंडारी का कहना है कि उन्हें परिचय पत्र निर्गत किए गए हैं। अगर उनका चयन गलत हुआ है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। इधर, मामले को गंभीरता को देखते हुए मौके पर कोतवाली से पुलिस को तैनात हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments