Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला को हाथी ने दौड़ाया, फिर...

जंगल में चारा पत्ती लेने गई महिला को हाथी ने दौड़ाया, फिर सूंड से उठाकर पटका, अस्पताल में भर्ती

Kotdwar News Elephant Attack on Women in Lansdowne Range admitted in Hospital

उत्तराखंड के कोटद्वार में एक हाथी ने महिला पर हमला कर पटक दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सनेह कोटड़ीढांग निवासी महिला सुलोचना देवी(55) पत्नी स्व. पुष्कर सिंह मंगलवार सुबह जंगल में चारा पत्ती लेने गई थी।

साथी महिलाओं के चिल्लाने पर भागा हाथी
इस दौरान अचानक झाड़ी से निकलकर हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले महिला को दौड़ाया उसके बाद सूंड से उठाकर पटक दिया। साथी महिलाओं के चिल्लाने पर हाथी भाग गया। साथी महिलाओं ने तुरंत हादसे की सूचना वन विभाग और परिजनों को दी। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। रेंजर डीएन ध्यानी ने बताया कि हाथी के हमले में महिला घायल हुई है। महिला का इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments