Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी में एक गर्भवती महिला ने तीन बच्चे को दिया जन्‍म, महिला...

टिहरी में एक गर्भवती महिला ने तीन बच्चे को दिया जन्‍म, महिला को चारपाई पर उठाकर सड़क तक लाए स्‍वजन

नई टिहरी। टिहरी जनपद के कीर्तिनगर क्षेत्र के बडियारगढ़ क्षेत्र के चौंरीखाल में बीती रात दस बजे महिला अंजू देवी को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर स्वजनों ने 108 सेवा को फोन किया। इसके बाद एंबुलेंस कर्मी गांव तक पहुंचे। तब तक महिला एक बच्‍चे को जन्म दे चुकी थी। इसके बाद स्‍वजन महिला को आधा किमी पैदल चारपाई पर उठाकर सड़क तक लाए। जहां पर एंबुलेंस खड़ी थी। इसके बाद एंबुलेंस महिला और नवजात को लेकर श्रीनगर अस्पताल के लिए रवाना हो गई। करबी सात किमी आगे चलने के बाद चिलेड़ी गांव के पास महिला ने एंबुलेंस में ही दो बच्चों को जन्म दे दिया। महिला की हालत ठीक है और वह श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती है। इस संबंध में सीएमओ डा. संजय जैन ने बताया कि 108 सेवा के कर्मचारियों ने बेहद सही काम किया है, जिससे महिला का सुरक्षित प्रसव हो सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments