Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतुर्की में आए भीषण भूकंप की भेंट चढ़े कोटद्वार के विजय, परिजनों...

तुर्की में आए भीषण भूकंप की भेंट चढ़े कोटद्वार के विजय, परिजनों में मचा कोहराम

कोटद्वार: तुर्की में आए भूकंप की भेंट कोटद्वार का विजय भी चढ़ गया। पिछले पांच दिनों से विजय की सलामती की प्रार्थना कर रहे स्वजनों की आस शनिवार को उस वक्त टूट गई, जबकि विजय की कंपनी से आए फोन पर उन्हें विजय के निधन की सूचना मिली। अब स्वजनों को विजय के शव का इंतजार है।

विजय कुमार बंगलौर में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे
बताते चलें कि कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत पदमपुर-सुखरो में पोखरियाल कालोनी निवासी विजय कुमार बंगलौर में एक निजी कंपनी में कार्यरत था व बीती 22 जनवरी को कंपनी के कार्य से तुर्की गया हुआ था। पांच फरवरी को परिवार की वीडियो काल के माध्यम से विजय से बात भी हुई थी। लेकिन, छह फरवरी को तुर्की में भूकंप आने के बाद से स्वजनों को विजय से संपर्क नहीं हो पाया। विजय के भाई अरूण लगातार कंपनी के संपर्क में थे। कंपनी के अधिकारियों का कहना था कि तुर्की में जिस होटल में विजय रूका था, वह भूकंप से पूरी तरह ध्वस्त हो गया। कंपनी के अधिकारी स्पष्ट तौर पर विजय के बारे में कुछ नहीं बता रहे थे।

परिजन पिछले पांच दिन से इंतज़ार कर रहे थे
शनिवार को तुर्की में विजय का शव बरामद होने के बाद कंपनी अधिकारियों ने उसकी मौत की सूचना घर में दी। विजय की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पिछले पांच दिनों से विजय की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे स्वजन पूरी तरह सकते में हैं। इधर, विजय के निधन की सूचना मिलने के बाद नाते-रिश्तेदार भी उनके घर पहुंचने लगे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments