Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेश के सपूत को सम्मान, पौड़ी में स्थापित होगी CDS बिपिन रावत...

देश के सपूत को सम्मान, पौड़ी में स्थापित होगी CDS बिपिन रावत की प्रतिमा पास

पौड़ी। देश के प्रथम सीडीएस स्व. बिपिन रावत की याद में कंडोलिया में उनकी प्रतिमा स्थापित होगी। प्रतिमा स्थल के समीप ही सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी लहराएगा, जो स्व. रावत की शौर्यगाथा का संदेश भी देगा। प्रतिमा और राष्ट्रीय ध्वज के पार्क के लिए लोक निर्माण विभाग ने 75 लाख 61 हजार का आगणन तैयार करने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

पौड़ी जनपद के द्वारीखाल विकासखंड के सैंण गांव निवासी बिपिन रावत को जनवरी 2020 में देश का प्रथम सीडीएस बनाया गया था। दुर्भाग्यवश दिसंबर 2021 में एक हेलीकॉप्टर क्रैश में उनकी मृत्यु हो गई। अब पौड़ी में उनकी प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा।

बनाई गई कार्ययोजना
जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने एक अभिनव पहल करते हुए पौड़ी शहर के कंडोलिया स्थित व्यू प्वाइंट में देश के प्रथम सीडीएस रहे स्व. बिपिन रावत की प्रतिमा स्थापित किए जाने की कार्य योजना बनाई है। इसके लिए स्थान भी चयनित कर दिया है। जिस व्यू प्वाइंट में जगह चयनित की गई है, यह स्थान ऊंचाई में होने के साथ ही खासकर गर्मियों में यहां खूब चहलकदमी भी रहती है।

इसी के समीप कमिश्नर भी है। जहां आए दिन गढ़वाल मंडल के जनपदों से विभागीय कार्य हो या जनहित से जुड़ी समस्याएं, लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

हिमालय की बर्फीली चोटियां करेंगी पर्यटकों को आकर्षित
इतना ही नहीं, खुशनुमा मौसम के बीच कंडोलिया स्थित व्यू प्वाइंट से दिखने वाली हिमालय की बर्फीली चोटियां भी सभी को आकर्षित करती है। लोनिवि निर्माण खंड पाबौ के अधिशासी अभियंता केएस नेगी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर देश के प्रथम सीडीएस रहे स्व. बिपिन रावत की प्रतिमा स्थापित किए जाने व अन्य कार्य को लेकर विभाग की ओर से आंगणन तैयार करने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। कहा कि जल्द ही पौड़ी के कंडोलिया में निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

पार्क में ये होंगे निर्माण कार्य

  • पार्क में सीडीएस स्व. बिपिन रावत की प्रतिमा
  • रेलिंग का निर्माण कार्य
  • पार्क में सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना
  • राष्ट्रीय ध्वज को प्रकाशित करने के लिए डिजाइनर पोल में तीन फ्लड लाइट
  • पार्क में इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य
  • सुरक्षा दीवार

भव्य तरीके से होगा निर्माण
देश के प्रथम सीडीएस रहे स्व. बिपिन रावत की पौड़ी के कंडोलिया में प्रतिमा के अलावा सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी लगााया जाएगा। सभी कार्य जल्द शुरु हो, इसके लिए लोनिवि को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह पार्क को भव्य बनाया जाएगा- डा. आशीष चौहान, जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments