Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनदी में बैठा हाथी बाहर निकला तो गिर पड़ा जमीन पर, फिर...

नदी में बैठा हाथी बाहर निकला तो गिर पड़ा जमीन पर, फिर उठा ही नहीं; यहां तीन दिन में दो हाथियों की मौत

कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में एक और हाथी की मौत हो गई। पिछले तीन दिनों में रेंज में दो हाथियों की मौत हो चुकी है। प्रभाग की इस रेंज के अंतर्गत गिवई बीट में खोह नदी के तट नर हाथी का शव बरामद किया गया है। वन अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि मृत हाथी की आयु करीब 20 वर्ष है।

वन अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि बीती शाम हाथी नदी में काफी देर तक बैठा हुआ था। वन कर्मी भी हाथी पर नजर रखे हुए थे। नदी से बाहर निकलते ही वो नदी तट पर गिर गया। सुबह पशु चिकित्सक ने हाथी को मृत बता दिया। प्रथम दृष्टया हाथी की मौत बीमारी से होनी बताई जा रही है।

इससे पहले 18 जनवरी को भी हाथी की मौत का मामला सामने आया था। दरअसल, सुबह करीब दस बजे घास के लिए जंगल की ओर जाने वाली महिलाओं ने रामपुर में नागदेव मंदिर के समीप एक हाथी का शव देखा। महिलाओं ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद लालपानी चौकी से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सूचना के बाद रेंजर प्रदीप उनियाल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि मृत हाथी नर था और उसकी उम्र करीब 15 वर्ष रही। बताया कि हाथी के मुंह से झाग निकल रहा है, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि हाथी की मौत बीमारी के कारण हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments