Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनशे में भाइयों में हुआ विवाद, छोटे ने बड़े के सिर पर...

नशे में भाइयों में हुआ विवाद, छोटे ने बड़े के सिर पर सिलिंडर से वार कर उतारा मौत के घाट

कोटद्वार : पौड़ी जिले के अंतर्गत कोटद्वार में दो भाइयों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्‍या कर दी।

सिर पर सिलिंडर से वार कर हत्या कर दी
मामला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बलभद्रपुर मोहल्ले का है। जहां किसी बात को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर सिलिंडर से वार कर उसकी हत्या कर दी। पड़ोसियों की सूचना के बाद सोमवार सुबह घटनास्थाल पर पहुंची पुलिस

शराब के नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि युद्धवीर सिंह पुत्र कमल सिंह बलभद्रपुर मोहल्ले में अपने बड़े भाई सुखवीर सिंह के साथ रहता था। रविवार रात शराब के नशे में दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस
सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर के कमरे में जाकर देखा तो सुखवीर सिंह का शव जमीन में लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ था। पुलिस पूछताछ में युद्धवीर सिंह ने बताया कि उसने अपने भाई के सिर पर सिलिंडर से वार कर उसकी हत्या की। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments