Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनिर्धन प्रतिभाशाली छात्रों के लिए बैंकिंग/एस एस सी/ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की...

निर्धन प्रतिभाशाली छात्रों के लिए बैंकिंग/एस एस सी/ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निः शुल्क कोचिंग

लैन्सडाउन। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केंद्र कोटद्वार में निर्धन प्रतिभाशाली अभ्यार्थियों के लिए बैंकिंग/एस एस सी / अन्य समान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये निः शुल्क कोचिंग प्रदान करने के लिए केंद्र में त्रैमासिक अवधि के लिए 1.1.2022 से 25.3.2022 तक कोचिंग प्रदान करने के प्रति निम्न विवरणानुसार इच्छुक अभ्यार्थियों से 30.12.2021 तक आवेदन पत्र शिक्षण और मार्ग दर्शन केंद्र कमला सदन निकट गीता मंदिर गोविन्द नगर कोटद्वार में आमंत्रित किये जाते हैं।

1. शैक्षिक योग्यताः न्यूनतम इण्रमीडिएट।
2.आयुः अधिकतम 42 वर्ष।
3. आवेदन पत्र के साथ स्व. प्रमाणित शैक्षिक अभिलेखए पासपोर्ट साईज फोटो, आय प्रमाण पत्र, अधिकतम आय रू 8लाख तक हो साथ ही बी पी एल कार्ड धारक हो अथवा वर्ष 2011 के एस.इ.सी.सी अनुसार निर्धनता की श्रेणी में आते हैं। और आधार कार्ड की स्वप्रमाणित कॉपी अनिवार्यतः संलग्न करनी होगी। अधूरे, असपष्ट और हस्ताक्षर रहित आवेदन पत्र प्राप्त होने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा। जिसका उत्तरदायित्व सम्बन्धित अभ्यार्थी का होगा।
4. वर्तमान में सक्रिय एवं नियमित प्रयोग में आने वाली मोबाइल संख्या का भी उल्लेख किया जाये।
5. अगर अधिकतम निर्धारित 30 सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त हुये तो लिखित परीक्षा के आधार पर समिति द्वारा स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा चयन किया जायेगा।
6. यह कोचिंग पूरी तरह से निःशुल्क है, साथ ही 1 जनवरी 2022 से 25 मार्च 2022 तक संचालित की जायेगी।

नोटः अधिक जानकारी के लिए इन नम्बरों 8868044605 , 8958065233 में कर सकते हैं सम्पर्क

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments