Sunday, March 8, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालपौड़ी शहर को मिली जिम की सौगात

पौड़ी शहर को मिली जिम की सौगात

पौड़ी। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को खेल विभाग के समीप बने जिमनेजियम हॉल का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान गढ़वाल सांसद ने जिम को शहर के लिए सौगात बताया।

खेल विभाग के तत्वावधान में इंडोर स्टेडियम के समीप ही आधुनिक सुविधाओं से लैस जिमनेजियम हॉल तैयार किया गया है। जिला प्रशासन की पहल पर बने जिम हॉल को जिला योजना की धनराशि से सुविधायुक्त कराया गया है। शुक्रवार को पौड़ी आगमन पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने खेल विभाग पहुंचकर जिम हॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने इस पहल के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक मुकेश कोली, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, प्रधान संघ के अध्यक्ष कमल रावत आदि शामिल थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments