Saturday, March 7, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालफीस वृद्धि के खिलाफ गरमाया माहौल, गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन

फीस वृद्धि के खिलाफ गरमाया माहौल, गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन

श्रीनगर गढ़वाल – गढ़वाल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को छात्रों ने छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत राणा के नेतृत्व में छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) कार्यालय का घेराव किया और भवन के नीचे धरने पर बैठ गए।

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर शिक्षा को महंगा बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बढ़ती फीस से आर्थिक रूप से कमजोर तबके के छात्रों पर बोझ बढ़ेगा और उनकी उच्च शिक्षा बाधित हो सकती है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय से तत्काल फीस वृद्धि को वापस लेने की मांग की है।

जसवंत राणा ने कहा, “विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले अधिकतर छात्र ग्रामीण और मध्यमवर्गीय पृष्ठभूमि से आते हैं। ऐसे में यह फीस वृद्धि छात्रों के हितों के खिलाफ है। अगर प्रशासन ने हमारी मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।”

प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments