Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबीएसएएफ के 30 जवान कोरोना संक्रमित

बीएसएएफ के 30 जवान कोरोना संक्रमित

कोटद्वार। उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव संपन्न करवाने के लिए राजस्थान से पहुंचे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक बटालियन के 30 जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीन दिन पूर्व बीएसएफ की एक बटालियन कोटद्वार पहुंची थी। बटालियन में 84 जवान शामिल हैं। बटालियन को भाबर क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कलालघाटी में रुकवाया गया है। बीती शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन जवानों का कोरोना एंटीजन टेस्ट किया।

इस संबंध में दुगड्डा प्रखंड के कोविड प्रभारी डा मनोज कुमार ने बताया की 84 जवानों का कोविड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिनमें से 30 जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया की इन जवानों को विद्यालय में ही अलग कमरों में क्वारंटीन किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments