Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा के मंत्री सुबोध उनियाल ने हरीश रावत पर साधा निशाना, कहा-...

भाजपा के मंत्री सुबोध उनियाल ने हरीश रावत पर साधा निशाना, कहा- उनकी सरकार ने प्रदेश में बनाया भ्रष्टाचार का रिकार्ड

लैंसडौन (पौड़ी):  भाजपा की संकल्प यात्रा में काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से भाजपा की संवेदनशील सरकार को फिर से चुनने का आह्वान किया है।

आज बुधवार को भाजपा की संकल्प यात्रा का पर्यटन नगरी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गांधी चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री पर शराब व खनन माफिया होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की हरिश रावत की सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार का रिकार्ड बनाया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए क्षेत्रीय जनता से प्रदेश की संवेदनशील सरकार बनाने के लिए चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा की भाजपा की डबल इंजन सरकार के कारण ऋषिकेश कर्णप्रयाग तक रेल लाइन, चार धामों को डबल लेन सड़क से जोड़ने का कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने कहा की प्रदेश में भाजपा सरकार ने रोजगार सृजन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष विधायक रितु खंडूड़ी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के कारण आज महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा हुई है। हर घर को शौचालय से जोड़ने के साथ देश में राम मंदिर का निर्माण भाजपा राज में ही संभव हो पाया है। लैंसडौन विधायक दलीप सिंह रावत ने कहा की उन्होंने 250 करोड़ रुपये की सड़कें व पुल बनवाएं है, जबकि बिजली, पानी समेत हर क्षेत्र में भाजपा ने विकास को नई गति दी है। संचालन जगमोहन सिंह रावत व जंग बहादुर सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, जयहरीखाल मंडल अध्यक्ष किरण बौठियाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भुवनेश्वर खंडेलवाल, पंकज रावत, सूर्यदेव शाह, राकेश देवरानी, विनोद जुयाल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments