Saturday, March 7, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालयमकेश्वर में नए विद्यालय भवन का लोकार्पण, सीएम धामी और योगी रहे...

यमकेश्वर में नए विद्यालय भवन का लोकार्पण, सीएम धामी और योगी रहे मौजूद

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यमकेश्वर स्थित जनता इंटर कॉलेज में नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न करीब सवा तीन बजे यमकेश्वर हेलिपैड पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह हेलिपैड से कुछ दूरी पर स्थित यमकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और करीब दस मिनट तक पूजा-अर्चना की।

दोपहर 3:34 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ जनता इंटर कॉलेज पहुंचे और नए भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि छात्रों को अब एक भव्य और बेहतर शैक्षणिक भवन उपलब्ध हुआ है। उन्होंने बताया कि एक माह के भीतर विद्यालय में फर्नीचर और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करा दी जाएंगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव में प्रवास पर रहे। शनिवार सुबह वह गांव के भ्रमण पर निकले, जहां स्थानीय बच्चों ने गीत गाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments