Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधयुवती से दुष्कर्म आरोपी दो अभियुक्त 48 घंटे में गिरफ्तार

युवती से दुष्कर्म आरोपी दो अभियुक्त 48 घंटे में गिरफ्तार

कोटद्धार क्षेत्र एक युवती से दुष्कमॅ के दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए है। अश्लील मैसेज भेजने वाले तीसरे अभियुक्त की तलाश जारी है।हाल  में एक युवती ने पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी को तहरीर दी थी।  युवती ने कहा था कि वह कोटद्धार ईदगाह ग्रास्टनगंज  स्थित मदरसे में करीब पांच वर्ष पूर्व कुरान शरीफ अभ्यास करने गई थी। युवती का आरोप है कि तभी से इस मदरसे के  शिक्षक तसब्बुर व उसके साथी युनुस द्वारा उसे डरा धमकाकर मदरसे में ही लगातार उससे बलात्कार किया जाता रहा और युवती की अपने मोबाईल में अश्लील फोटो खींचकर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर लगातर उसका शारीरिक शोषण किया जाता रहा है। शिकायती पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश रवाना की गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सुश्री पी0 रेणुका देवी द्वारा इस मामले में महिला सम्बन्धी अपराध के शीघ्र सफल निस्तारण करने हेतु कोटद्वार पुलिस को निर्देश दिए थे। बीती देर शाम मुख्य अभियुक्त तसब्बुर पुत्र हारूण को जनपद हरिद्वार से और अभियुक्त  यूनुस पुत्र हबीबुर रहमान को कुण्डाखुर्द जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।दोनों अभियुक्तों को आज यहां   न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस द्वारा इनके और भी आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। इस मामले में महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाले तीसरे अभियुक्त अदनान की भी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस द्वारा  किए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सुश्री रेणुका देवी द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु डेढ़ हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments