Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, एक इंच जमीन कब्जाने की कोशिश की...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, एक इंच जमीन कब्जाने की कोशिश की तो हमारी सेना देगी मुहतोड़ जबाब

पौड़ी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो टूक कहा कि किसी ने देश की एक इंच जमीन भी कब्जाने की कोशिश की तो हमारी सेना मुहतोड़ जबाब देगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात आज शुक्रवार को पौड़ी जिले के पीठसैंण में पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र गढ़वाली की प्रतिमा के अनावरण व स्मारक लोकार्पण के अवसर पर कही।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड वीर भूमि भी और तपो भूमि भी है। मैं इसे नमन करता हुं। उन्‍होंने कहा कि पूरे विश्व में आज भारत मजबूत देश बन चूका है। भारत ने किसी देश पर अतिक्रमण नहीं किया। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी ने हमारे देश की एक इंच जमीन पर कब्जाने की कोशिश की तो हमारी सेना मुहतोड़ जबाब देगा। उन्‍होंने कहा कि नेपाल हमारा पारिवारिक देश है। पड़ोसी देश के स्वाभिमान पर कभी आंच नही आने दी जाएगी। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में देश की तरक्की की और लगातार अग्रसर है। 

वायुसेना के विमान से जौलीग्रांट पहुंचे रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायुसेना के विशेष विमान से आज सुबह करीब 10 बजकर: 42 मिनट पर देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राजनाथ सिंह एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद हेलीकाप्टर में सवार होकर पौड़ी के लिए रवाना हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments