Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डश्रीनगर में गुलदार की दहशत, दादी की गोद से चार साल की...

श्रीनगर में गुलदार की दहशत, दादी की गोद से चार साल की बच्ची को खींचकर बनाया निवाला

Uttarakhand News Leopard Killed four year old girl Child in Srinagar Garhwal

उत्तराखंड में श्रीनगर में गुलदार की दहशत बनी हुई है। विकासखंड खिर्सू के ढिकाल गांव में दिनदहाड़े गुलदार ने दादी की गोद से छीन कर चार वर्ष की बच्ची को निवाला बना लिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। बच्ची के माता-पिता और दादा घरेलू सामान की खरीदारी के लिए श्रीनगर पहुंचे थे।

घर में बच्ची दादी के साथ थी। दोनों आंगन में बैठे थे, तभी गुलदार ने बच्ची पर झपट्टा मारा और उसे निवाला बना लिया। बता दें कि कुछ दिन पहले बुघाणी रोड पर गुलदार के तीन शावक दिखे थे। आज चौरास में भी गुलदार दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने किया हंगामा
उधर, ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित किए जाने व मारे जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इसके आदेश जारी नहीं होंगे बच्ची का शव नहीं उठाया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments