Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसेना में भर्ती बेटे की पहली सैलरी मां ने जरूरतमंदों को दी

सेना में भर्ती बेटे की पहली सैलरी मां ने जरूरतमंदों को दी

श्रीनगर। बेटा सेना में भर्ती हुआ। ट्रेनिंग पूरी हुई तो उसने अपनी पहली सैलरी मां को भेजी। मां ने मिसाल पेश करते हुए बेटे की पहली सैलरी जरूरतमंदों के लिए दे दी।

श्रीनगर के श्रीकोट गंगानाली निवासी अमन गैरोला एनडीए के जरिए भारतीय सेना की इंजीनियरिंग कोर में भर्ती हुए। प्रशिक्षण के बाद उनको सैलरी मिली तो अपनी पहली सैलरी मां को भेज दी।

मां सुनीला गैरोला ने बेटे का द्वारा भेजे गए 50 हजार रुपए कोरोना से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दे दिए। अमन गैरोला वर्तमान में भारत-चीन सेना पर तैनात हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments