Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम फिर शिकंजे में

पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम फिर शिकंजे में

देहरादून। संवाददाता। पौड़ी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष यशपाल बेनाम पर कई दफा गलत आरोप लग चुके हैं। कभी किसी महिला द्वारा उत्पीड़न करने का आरोप तो कभी सरकारी बजट में हेरफेर करने का आरोप उन पर लगता आया है। यशपाल बेनाम पर लगे वित्तीय अनियमितता के सात में से तीन आरोप गढ़वाल मंडलायुक्त की जांच में सही साबित हुए हैं। इस आधार पर शासन ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। पौड़ी के जिलाधिकारी को अग्रिम आदेशों तक पालिका के वित्तीय अधिकारों का जिम्मा सौंपा गया है।

पौड़ी नगरपालिका परिषद अध्यक्ष यशपाल बेनाम पर वर्ष 2013-14 में वित्तीय अनियमितता के सात आरोप लगाते हुए सभासदों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। पिछली सरकार ने इन शिकायतों की जांच गढ़वाल मंडलायुक्त से कराई थी।

मंडलायुक्त ने दस अक्टूबर, 2015 और चार अगस्त, 2016 को जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। इसके बाद पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम को कारण बताओ नोटिस जारी कर आरोपों पर पक्ष रखने का मौका दिया गया था। उनका पक्ष सामने आने के बाद कुल सात आरोपों में से तीन आरोप सिद्ध पाए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments