Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपरिवार में कलह के चलते महिला ने विषाख्त निगला- मौत

परिवार में कलह के चलते महिला ने विषाख्त निगला- मौत


कोटद्वार। संवाददाता। पारिवारिक कलह से परेशान होकर कोटद्वार के गोविंदनगर इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय महिला पिछले कई वर्षों से ससुराल पक्ष की ओर से परेशान चल रही थी। ऐसा माना जा रहा है कि इसी वजह से आज महिला ने घर में रखे कीटनाशक पदार्थ को खा लिया। कीटनाशक पदार्थ खाने के बाद महिला की हालत खराब होने लगी। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए बेस अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच की जा रही है।

अस्पताल में मौजूद नायाब तहसीलदार डबल सिंह ने कहा कि चांदनी नाम की महिला ने जहर खा लिया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. उसकी मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि जहर खाने के कारण महिला का पूरा चेहरा काला पड़ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments