Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरगुस्साएं अभिभावकों ने दुकानदार पर गुस्सा फूटा-निकाल किया बाहर

गुस्साएं अभिभावकों ने दुकानदार पर गुस्सा फूटा-निकाल किया बाहर


कोटद्वार। संवाददाता। कोटद्वार में एक स्कूल ड्रेस बेचने वाली दुकान के मालिक के एक अभिभावकों को धक्के मारकर दुकान से बाहर निकालने का वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों में भारी रोष है। आज बड़ी संख्या में अभिभावक सिद्धबली यूनिफॉर्म्स नाम की दुकान में पहुंचे और खींचकर दुकानदार को बाहर निकाल दिया। मामला हाथ से न निकले इसलिए पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

कोटद्वार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी जारी है। कोटद्वार के सेंट जोसेफ स्कूल की यूनिफॉर्म सिर्फ एक ही दुकान पर मिलती है. इसका फायदा उठाकर दुकानदार मनमानी करता है. वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि दुकानदार यूनिफॉर्म की एक टीशर्ट के बजाय पूरी यूनिफॉर्म ही खरीदने का दबाव डाल रहा है और बच्चे के पिता के ऐतराज करने पर ड्रेस ही देने से इनकार कर देता है. विरोध जताने पर धक्के मारकर अभिभावकों को दुकान से बाहर कर देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments