Saturday, March 7, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालकोटद्वार में देर रात अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों...

कोटद्वार में देर रात अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत

ट्रक खाई में गिरा

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में देर रात कोटसैंण से कोटद्वार जा रहा ट्रक सैंधीखाल के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 बजे पुलिस को खाई में गिरे ट्रक में तीन लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसआई जयपाल राणा समेत रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। रात करीब एक बजे रेस्क्यू शरू किया गया। 

लगभग दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रमेश बलूनी पुत्र मायाराम बलूनी, निवासी लैंसडोन, कमल रोकया पुत्र मोतीराम रोकया निवासी नेपाल, हरेंद्र गुंसाई पुत्र विजय गांव पौड़ी गढ़वाल  को रेस्क्यू किया गया। हादसे में रमेश बलूनी और हरेंद्र गुंसाई की मौत हो गई। जबकि सुबह चार बजे घायल कमल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments