Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपौड़ीः एक दोस्त ने अपने दो दोस्तों को जिंदा जलाकर दी दर्दनाक...

पौड़ीः एक दोस्त ने अपने दो दोस्तों को जिंदा जलाकर दी दर्दनाक मौत


पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक दोस्त ने दोस्ती शब्द को ही दागदार कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पौड़ी के खातस्यूं पट्टी स्थित चोरकंडी गांव में एक दोस्त के दो दोस्तों को जिंदा जलाए जाने की वीभत्स घटना सामने आई है। घटना की सूचना पर राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

टीम ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया
मृतकों के नाम रुप सिंह पुत्र अमर सिंह उम्र 45 वर्ष और धीरज सिंह पुत्र सते सिंह उम्र 42 वर्ष हैं। टीम ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

एक मृतक की पत्नी ने राजस्व पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है। राजस्व पुलिस ने आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि अजीत ने ऐसा क्यों किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments