Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपाबौं महाविद्यालय विकास समिति के बृजमोहन गुसाई बने अध्यक्ष

पाबौं महाविद्यालय विकास समिति के बृजमोहन गुसाई बने अध्यक्ष


पौड़ी/देहरादून। संवाददाता। राजकीय महाविघालय पाबौं की प्रथम वर्षगांठ के अवसर व विघालय परिवार के आमंत्रण पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विकास समिति का गठन कर सर्व सम्मति से बृजमोहन गुर्साइं को अध्यक्ष चुना गया।

प्रिसिपल प्रो.राजेश कुमार उभान की पहल पर आयोजित हुई इस बैठक में ब्लाक प्रमुख गेंदालाल सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस अवसर पर प्रो.उभान ने महाविघालय की साल भर की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। उन्होने कालेज में आ रही समस्याओं का भी विस्तार से वर्णन किया तथा इन समस्याओं के निदान हेतू सहयोग की अपील की। बैठक के दौरान महाविघालय विकास समिति का भी गठन किया गया। जिसमें बृजमोहन गुर्साइं को अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर कुसुमलता नौटियाल ने किया। इस अवसर पर वीरबल सिंह, बीएस नेगी, जयप्रकाश रौथाण, संजय चमोली, भैरव सिंह गुर्साइं सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments