Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनाबालिग से दूराचार के बाद कर दी हत्या, नेपाली मूल के दो...

नाबालिग से दूराचार के बाद कर दी हत्या, नेपाली मूल के दो युवक गिरफ्तार


कोटद्वार। संवाददाता। कोटद्वार में इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। कोटद्वार के झूला बस्ती इलाक़े में एक 10 वर्षीय बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या करने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बच्ची का अधखाया शव रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला है। पुलिस ने इस मामले में नेपाली मूल के दो युवकों को गिरफ़्तार कर लिया है। वारदात के बाद से इलाक़े में तनाव है।

सीसीटीवी फ़ुटेज से खुला राज

नेपाली मूल की एक बच्ची दो दिन से गायब थी। परिजनों के शिकायत करने के बाद पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी थी. तलाशी की प्रक्रिया में इलाक़े के सीसीटीवी फ़ुटेज खंगाले गए तो एक युवक बच्ची को साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया।

फ़ुटेज के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी युवक ने बच्ची से बताल्कार करने का अपराध तो कुबूला ही एक और युवक के इस अपराध में शामिल होने की बात कही। युवक की निशानदेही पर बच्ची का शव सड़ी-गली हालत में रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से बरामद हुआ है।

शव को सुअरों ने पूरी तरह नोच खाया था. नेपाली मूल के दोनों युवकों के ख़लिफ़ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों का नाम सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और थाने में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments