Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरतीन गुलदारों की मौत का हुआ खुलासा, कुत्ते का जहरीला शव बना...

तीन गुलदारों की मौत का हुआ खुलासा, कुत्ते का जहरीला शव बना कारण

कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार जिले की सीमा पर स्थित लालढांग क्षेत्र के जंगल में तीन गुलदार मृत मिलने के मामले का खुलासा हो गया है। तीनों गुलदार की मौत कुत्ते का जहरीला शव खाने से हुई है। वन विभाग के एसओजी टीम प्रभारी अनुराग जुयाल की टीम ने आज इस बात का खुलासा किया। मामले में लालढांग क्षेत्र से सुखपाल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में उसने बताया कि गुलदार उसके कुत्ते को उठाकर ले गया था। हमले में कुत्ते का एक बच्चा घायल हो गया था। बच्चे के घाव में कीड़े पड़ने पर उसने तेज जहर डाला था। इसके बाद कुत्ते का बच्चा मर गया। सुखपाल ने कुत्ते को जंगल में फेंक दिया। कुत्ते का जहरीला शव खाने की वजह से तीन गुलदारों की मौत हुई है। बता दें कि तीनों गुलदार के शव अलग-अलग डिवीजनों की सीमाओं में मिले थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments