Saturday, March 7, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालकोटद्वारः नदी में गिरी कार, लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर की...

कोटद्वारः नदी में गिरी कार, लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत


कोटद्वार। कोटद्वार में एक स्विफ्ट कार पूर्वी नयार नदी में गिर गई। जिसमें लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है।

जानकारी के मुताबिक तहसील थेलीसैंण के अंतर्गत बैजरो-पंचपुरी मार्ग में स्विफ्ट कार संख्या यूके 17/ एच 3984 नयार नदी में गिर गई। हादसे में जूनियर इंजीनियर योगेश कुमार निवासी बहादराबाद हरिद्वार की मौत हो गई। मृतक बैजरो डिवीजन में तैनात था। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर कार्रवाई के लिए भेज दिया है। परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।

खाना खाकर लौट रहा था मृतक
बताया गया कि बीती रात करीब नौ बजे योगेश बैजरो बाजार से खाना खाकर अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। रास्ते मे पंचपुरी मोटर पुल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। सुबह विभागीय साथियों ने जब खोज शुरू की तो योगेश की कार मोटर पुल के पास नदी में गिरी मिली।

स्थानीय निवासियों के सहयोग से कार में देखा गया तो योगेश वहां नहीं थे। उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। नदी में पानी अधिक होने की वजह से उनके बह जाने की आशंका के चलते स्थानीय निवासियों व पुलिस ने नदी में खोज शुरू की। घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर योगेश का शव नदी किनारे से बरामद हो गया। सब इंस्पेक्टर मनोज गैरोला ने जानकारी दी कि मृतक योगेश कुमार के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments