Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपिकअप वाहन नदी में गिरने से दो की मौत

पिकअप वाहन नदी में गिरने से दो की मौत


कोटद्वार। संवाददाता। तहसील थलीसैण अंतर्गत थलीसैण बाजार से लगभग 2 किमी आगे पूर्वी नायर नदी में एक पिकअप वाहन गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार पूर्वाह्न करीब पौने बारह बजे रामनगर से हौजरी का सामान लेकर थलीसैंण की ओर जा रहा पिकअप वाहन ग्राम मझगांव के समीप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरा। ग्रामीणों की सूचना पर थलीसैंण थाना प्रभारी कुंवर ङ्क्षसह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची व वाहन में सवार लोगों को बाहर निकाला।

थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन में जिला ऊधमसिंह नगर के अंतर्गत थाना जसपुर के पुराना मछली बाजार निवासी रकीब पुत्र हबीब अहमद, सैफ अली पुत्र हसीब अहमद और राशिद पुत्र हनीफ सवार थे, जिनमें से सैफ अली और राशिद की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि रकीब को थलीसैंण के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर के लिए रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments