Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबर420 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, कीमत 23 लाख, तस्कर फरार

420 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, कीमत 23 लाख, तस्कर फरार

पौड़ी। संवाददाता। उत्तराखण्ड राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में शराब तस्करी थमने का नाम नहीें ले रही है। शराब तस्कर हर रोज नये नये तरीकों से शराब तस्करी को अंजाम दे रहे है। बीती रात भी पुलिस ने जब सब्जी से भरे एक ट्रक को रोका तो चालक फरार हो गया। शक होने पर जब ट्रक की तलाशी ली गयी तो पुलिस को उसमें रखी भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।

मामला सतपुली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात थाना सतपुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध सब्जी का ट्रक आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शक होने पर ट्रक की तलाशी ली तो उसमें उसे आलू के बोरों के नीचे रखी 420 पेटी अंग्रेेजी शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है कि उक्त शराब अरूणाचल प्रदेश की है जिसकी कीमत 23 लाख रूपये आंकी जा रही है। बहरहाल पुलिस ट्रक चालक की तलाश में दबिश दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments