
पौड़ी। उत्तराखंड की माटी की खुशबू अब अमेरिका से पूरी दुनिया में अपनी महक बिखेरेगी। पौड़ी गढ़वाल जिले के बुजुर्ग किसान की मेहनत पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘मोतीबाग’ को ऑस्कर फिल्म महोत्सव में एंट्री मिलने का दावा किया गया है। ‘मोतीबाग’ अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजलिस शहर में प्रदर्शित होगी।
उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच पौड़ी गढ़वाल जिला बसा है। जिले के विकास खंड कल्जीखाल स्थित सांगुडा गांव में बुजुर्ग किसान विद्या दत्त शर्मा विगत 52 वर्षों से पहाड़ की सजीवता को संजोए हुए हैं। गांव के इस बुजुर्ग के जीवन संघर्ष को डॉक्यूमेंट्री फिल्म में पिरोया गया है, जिसका नाम ‘मोतीबाग’ है।

