Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकोटद्वार में बवाल; उत्तराखंड की शांत वादियों में शुलग रही है अशांति...

कोटद्वार में बवाल; उत्तराखंड की शांत वादियों में शुलग रही है अशांति की आग; कभी रायवाला, लैंसडोंन तो कभी कोटद्वार

कोटद्वार (संवाददाता) : लगता है उत्तराखंड की शांत वादियों को किसी की नजर लग गई है. कोटद्वार लैंसडोंन से लेकर रायवाला तक एक के बाद एक हो रही अराजक घटनाएं तो इसी की तस्दीक कर रही हैं मानो उत्तराखंड अशांति के बारूद के ढेर में बैठा है। कई शहरों में सुलगी बवाल की आग अब कोटद्वार भी पहुंची हैं। यहां लड़की भगाने की सूचना पर कुछ धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वर्ग विशेष को निशाना बनाया। लाठी-डंडों से पीटा। दुकानों में तोड़फोड़ की।

जानकारी के अनुसार एक युवक का दूसरे वर्ग की लड़की से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि वह कुछ दिने पहले लड़की का भगाकर ले गया। इसकी सूचना कुछ धार्मिक संगठनों को लगी तो उन्होंने वर्ग विशेष के लोगों को निशाना बनाया।

पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों के हाथ भी टूटे हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि पिछले दिनों ऋषिकेश और हरिद्वार में भी इसी तरह का बवाल हुआ था। उधर, पुलिस का कहना है कि लड़की भगाने का कोई मामला दर्ज नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments