Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपत्नी ने पति के सीर पर ईट से वार कर उतारा मौत...

पत्नी ने पति के सीर पर ईट से वार कर उतारा मौत के घाट

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी महिला को घर में कैद कर लिया है। जानकारी का मुताबिक यहां सीरों गांव में 40 वर्षीय तेजपाल की हत्या उसकी पत्नी ने कर दी। महिला ने तेजपाल का सिर ईट से कुचल कर उसकी हत्या की है।
ग्रमीणों के अनुसार दोनों हमेशा आपस मे लड़ते रहते थे। पत्नी रोजाना पति के साथ मारपीट करती थी। बेटा दोनों के बीच पड़ कर मामला शांत करता था। शुक्रवार को शादी में गया हुआ था। बताया गया कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

पत्नी ने पहले पति को धक्का दिया। सिर पर चोट लगने से बेहोश हो गया। , पत्नी ने आंगन में ही बेहोश पति के सिर को ईट से कुचल डाला। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी को घर के अंदर ही कैद कर दिया था। बता दें कि सीरों गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का पैतृक गांव है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments