Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअब श्रीनगर गढ़वाल से देहरादून के लिए सप्‍ताह में छह दिन हेलीकाप्‍टर...

अब श्रीनगर गढ़वाल से देहरादून के लिए सप्‍ताह में छह दिन हेलीकाप्‍टर सेवा, प्रति व्यक्ति किराया है 3965 रुपये

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर गढ़वाल से देहरादून के लिए अब प्रतिदिन हेलीकाप्टर सेवा उपलब्ध हो रही है। अभी तक हफ्ते में तीन दिन ही सेवा मिल रही थी। स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की पहल पर पवनहंस कंपनी ने श्रीनगर के लिए हेली सेवा का विस्तार करते हुए इसे प्रतिदिन कर दिया है।

सभी छह दिन पवनहंस की हेली सेवा उपलब्ध

श्रीनगर जीवीके हेलीपैड पर हेली सर्विस प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि रविवार को छोड़कर अब सप्ताह में सभी दिन पवनहंस की हेली सेवा उपलब्ध है। इसमें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को वाया टिहरी और मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को श्रीनगर से सीधे देहरादून के जौलीग्रांट हेलीपैड के लिए हेली सेवा उपलब्ध है।

देहरादून का प्रति व्यक्ति किराया 3965 रुपये

श्रीनगर से सीधे देहरादून का प्रति व्यक्ति किराया 3965 रुपये और वाया टिहरी प्रति व्यक्ति किराया 3776 रुपये है। देहरादून के लिए श्रीनगर से सीधी हेली सर्विस दोपहर साढ़े 12 बजे और वाया टिहरी दोपहर डेढ़ बजे उपलब्ध होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments