Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरइगास पर संबित पात्रा के पौड़ी आगमन भाजपाईयों मे उत्साह

इगास पर संबित पात्रा के पौड़ी आगमन भाजपाईयों मे उत्साह


देहरादून। संवाददाता। 8 नवंबर को गढ़वाल में मनाई जाने वाली दिवाली यानी इगास का पर्व है। जो दिवाली के 11 दिन बाद आती है। इस पर्व को गढ़वाल में धूमधाम से मनाया जाता है। जिसके लिए राज्य सभा सांसद व केंद्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलोनी ने अपने सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान चलाते हुए सभी प्रवासी उत्तराखण्डियो ंसे अपने गांव आकर इगास मनाने की अपील की थी।

जिसके बाद सेना अध्यक्ष विपिन रावत, पूर्व नेवी चीफ जोशी, कोस्टगार्ड के निदेशक व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अनिल डोभाल ने गांव आकर इगास मनाने का पूर्ण विश्वास दिलाया था। अनिल बलून इगास पर गढ़वाल अपने गांव आते इससे पहले उनकी तबियत बिगड़ गई। उनका मुंबई के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। लेकिन उनके करीबी मित्र भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा बलूनी के गांव जानकारी इगास मनाकर इस अभियान को सफल बनायेंगे। 8 नवंबर को पात्रा पौड़ी अनिल बलूनी के गांव में जाकर गढ़वाल की प्रसिद्ध दिवाली इगास में हिस्सा लेंगे। ऐसे में उनके साथ प्रदेश भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता भी इगास मनायेंगे। उनके देवभूमि आगमन से भाजपाईयों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments