Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के वीर सपूत की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

उत्तराखंड के वीर सपूत की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

उत्तराखंड के वीर सपूत की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, ‘भारत माता की जय, वीर स्वतंत्र तुम अमर रहो’ के नारों से  वातावरण गूंज उठा. पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाक सैनिकों की गोलाबारी के दौरान शहीद हुए 16वीं गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह का आज शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान उत्तराखंड के वीर सपूत की शान में ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए। शहीद को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे लोगों में किसी की आंखों में गम दिखा तो कहीं गुस्से से भरी ज्वाला दिखी।अंतिम संस्कार के लिए शनिवार तड़के उनके पैतृक गांव उडियारी (द्वारीखाल ब्लाक) ले जाया गया। शहीद का शव घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। मां और पत्नी बेसुध हो गई। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम दर्शन के दौरान सभी ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह की अंतिम यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे।यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ी और ‘भारत माता की जय, वीर स्वतंत्र तुम अमर रहो’ के नारों के साथ पूरा वातावरण वीरता के सुरों से गूंजायमान हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments