करोना महामारी को देखते हुए आगामी क्रिसमस डे व नए साल पर आम जनमानस की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। ताकि कोई भी अप्रिय घटना घटित ना हो इसको लेकर पुलिस ने अपनी मुकम्मल तैयारियां शुरू कर दी हैं।
वही अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय ने बताया इस बार पुलिस के सामने दो चुनौतियां हैं पहला कोरोना महामारी के खतरों को देखते हुए कोविड-19 गाइड लाइन को लागू करवाना दूसरा जो शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं उन पर नजर रखना और सभी चौकी प्रभारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाएंगे।
क्रिसमस डे व नए साल पर पुलिस चलाएगी विशेष अभियान, बिना अनुमति के नही होगा कोई कार्यक्रम
RELATED ARTICLES

