Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डथाना प्रभारी की अनोखी पहल दूल्हा दुल्हन को दिए मास्क

थाना प्रभारी की अनोखी पहल दूल्हा दुल्हन को दिए मास्क

थाना सतपुली प्रभारी संतोष पेंथवाल ने कोरोना को को लेकर एक अनोखी पहल की है | वर्तमान में कोरना संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है और वही शादी समारोह का सीजन चल रहा है ऐसे में सतपुली पुलिस द्वारा कोरना संक्रमण से बचाव के लिये एक अनोखा अभियान चलाया गया हैं। जिसके तहत आज पुलिस द्वारा पौड़ी कोटद्वार नेशनल हाईवे पर शादी समारोह के वाहनों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया । जंहा पर पुलिस द्वारा दूल्हा दुल्हन को मास्क वितरित कर अपील की गयी की वो अपने शादी समारोह में कोरना संक्रमण से बचाव के लिये शादी में आने वाले सभी मेहमानों से मास्क पहनने व दो गज की दूरी बनाए रखने के लिये जागरूक करें। ओर साथ ही साथ उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी कोविड गाइड लाइन का पालन करें। जिससे कोरना संक्रमण से बचा जा सके।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा बताया गया की शादियों के सीजन के दृष्टिगत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments