Saturday, June 27, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालनगरासू प्रकरण को लेकर श्रीनगर में प्रदर्शन, निहंगों पर रासुका लगाने की...

नगरासू प्रकरण को लेकर श्रीनगर में प्रदर्शन, निहंगों पर रासुका लगाने की मांग

श्रीनगर गढ़वाल में नगरासू प्रकरण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पीपलचौरी के समीप प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा चार दिनों तक क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा करने वाले निहंगों पर रासुका लगाने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों का हमेशा स्वागत किया जाता है। लेकिन क्षेत्र की अस्मिता का अपमान, हुड़दंग, अभद्र व्यवहार और कानून व्यवस्था को चुनौती देने जैसी घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं से प्रदेश की शांत और सौहार्दपूर्ण छवि प्रभावित हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की।

प्रदर्शन में डॉ. मुकेश सेमवाल, भरत असवाल, सरस्वती देवी, जगत बिष्ट, अनिल तिवारी, तनमय सिंह, अशोक कुमार, शम्भू Kumar सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। एलयूसीसी ठगी पीड़ित महिलाओं ने भी प्रदर्शन में भाग लेकर अपना समर्थन जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments