Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनजीबाबाद-बुआखाल नेशनल हाईवे पर चट्टान से बोल्डर गिरा, सड़क का एक हिस्सा...

नजीबाबाद-बुआखाल नेशनल हाईवे पर चट्टान से बोल्डर गिरा, सड़क का एक हिस्सा ढहा; यातायात ठप

कोटद्वार। नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य सड़क का एक हिस्सा ढह गया है। सड़क ढहने के कारण बीती रात से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार से करीब नौ किलोमीटर आगे सड़क पर पुस्ता निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीती रात इस स्थान पर चट्टान से बोल्डर आकर गिरा, जिसे सड़क ढह गई। सड़क के ढहने के कारण सड़क पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया है। पुलिस छोटे वाहनों की आवाजाही रामणी पुलिंडा मार्ग से करवा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments