Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधनाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

पौड़ी। पाबौ क्षेत्र में नेपाल मूल की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपित युवक भी नेपाल मूल का निवासी है।

बीते रविवार को पाबौ क्षेत्र में नेपाल मूल की एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। नाबालिग पीड़िता के पिता ने इस संबंध में कोतवाली क्षेत्र में ही पल्लेदारी करने वाले नेपाल मूल के युवक बबलू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया था कि रविवार रात को उनकी बेटी बाहर के कमरे मे सो रही थी, जबकि वह अपनी पत्नी व अन्य दो बच्चों के साथ अंदर के कमरे में सो रहे थे। करीब एक बजे रात बबलू उनकी बेटी के कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बबलू के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपित युवक को पाबौ बाजार से गिरफ्तार किया। कोतवाल लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments