Saturday, March 7, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालपूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पहुंचीं देवप्रयाग, पांच दिन तक करेंगी यहां...

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पहुंचीं देवप्रयाग, पांच दिन तक करेंगी यहां धार्मिक अनुष्ठान

Former Union Minister Uma Bharti reached Devprayag Srinagar Garhwal Uttarakhand news in hindi

पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती निजी यात्रा पर देवप्रयाग पहुंचीं। पांच दिवसीय प्रवास में वह यहां पावन गंगा से जुड़े विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करेंगीं।

यहा विश्व शांति व कल्याण के लिए वह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करेगी। सोमवार को भगवान रघुनाथ मंदिर में दर्शन पूजन से उन्होंने इसकी शुरुआत की। इसके बाद भागीरथी अलकनंदा संगम स्थल पर पुरोहितों के साथ मां गंगा का पूजन करने के बाद उन्होंने गंगा यज्ञ की शुरुआत की। पांच दिवसीय प्रवास में हर शाम वह गंगा आरती भी करेंगी।

इससे पूर्व बीती रविवार शाम वह पांच दिवसीय प्रवास के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्व विद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर पहुंचीं। जहां कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी, निदेशक प्रो पीवीबी सुब्रम्हण्यम , प्रो चंद्रकला आर कोंडी सहित प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं उनका से स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने परिसर व यहां के पठन पाठन की जानकारी भी ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments