Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी के थापली गांव में एक मकान में लगी आग, बुजुर्ग दंपती...

पौड़ी के थापली गांव में एक मकान में लगी आग, बुजुर्ग दंपती की जलकर हुई मौत

पौड़ी: पुलिस चौकी क्षेत्र पाबौ के अंर्तगत थापली गांव में एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। घटना रात्रि करीब साढ़ नौ बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आग पर काबू पाकर दोनों को घर से बाहर निकाला। जिन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया है। लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

थापली गांव के एक मकान में लगी आग
पुलिस चौकी पाबौ के प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि रात्रि को ग्राम प्रहरी ने सूचना कि गांव थापली के एक मकान में आग लगी है।

झुलसने से दंपती की हुई मौत
सूचना पर टीम मौके पर गई तब तक मकान में रह रहे बंदूर लाल (88 वर्ष) तथा उनकी पत्नी गोदांबरी देवी ( 82 वर्ष) आग की चपेट में आ गए। बताया कि दोनों के बुरी तरह से झुलस जाने से मौत हो गई।

चूल्‍हे की आग से लगी मकान में आग
उन्होंने बताया कि घर में दोनों दंपती अंकेले ही रहते थे। कहा कि मकान पुराना है तथा घर में काफी सूखी लकड़ी भी रखी गई थी। चूल्हें की आग के फैलने के कारण आग लगना माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments