Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी: लालपानी बीट में हाथी का शव बरामद, आपसी संघर्ष में गई...

पौड़ी: लालपानी बीट में हाथी का शव बरामद, आपसी संघर्ष में गई जान; दूसरे हाथी की तलाश जारी

कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडाउन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत लालपानी बीट पर कक्ष संख्या 1A में वन कर्मियों ने एक हाथी का शव बरामद किया है। हाथी के पेट में गहरे घाव मौजूद है। वन विभाग के मुताबिक कल शाम को हाथियों के बीच संघर्ष हुआ। इस दौरान ये हाथी घायल हो गया था और उसने सुबह दम तोड़ दिया।

प्रभागीय वन अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि कल शाम हाथियों की चिंघाड़ सुननने के बाद वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान हाथी घायल अवस्था में मिला। उसके बाद से ही उसे ट्रैक किया जा रहा था। सुबह उसकी मौत हो गई। उनका कहना है कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि संघर्ष के दौरान दूसरे हाथी को भी चोट आई होगी। ऐसे में उस पर भी नजर रखना जरूरी होगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments