Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपौड़ी के किसानों को सेब की खेती का विशेष प्रशिक्षण मिलेगा

पौड़ी के किसानों को सेब की खेती का विशेष प्रशिक्षण मिलेगा

पौड़ी। संवाददाता। जिला प्रशासन पौड़ी की ओर से जनपद के 7 विकासखंडों में सेब की खेती करने वाले किसानों को हिमाचल के कुछ विशेषज्ञ प्रशिक्षण देने पहुंचे हैं। इस प्रशिक्षण की मदद से किसानों के समक्ष आने वाली सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा इसके साथ ही समय-समय पर सेब की खेती में किन बातों का ध्यान रखा जाए इसकी भी जानकारी दी जाएगी।

जिलाधिकारी पौड़ी धीरज सिंह ने गर्ब्याल ने बताया कि उद्यान विभाग के पास से कर्मचारियों और विशेषज्ञों की कमी होने के चलते जनपद में सेब के उत्पादन में कमी देखने को मिल रही है इसलिए उन्होंने हिमाचल की एक नर्सरी के साथ अनुबंध किया है। इस टीम के विशेषज्ञ पौड़ी पहुंचकर सभी काश्तकारों को अच्छी सेब की खेती की जानकारी देंगे। इस प्रशिक्षण की मदद से किसानों की सेब की पैदावार में वृद्धि होने के साथ-साथ उनके आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि किसानों के समक्ष विभिन्न प्रकार की समस्याएं आती हैं जिसको देखते हुए हिमाचल के विशेषज्ञों से अनुबंध किया गया है इन विशेषज्ञों की मदद से किसानों के समक्ष आने वाली सभी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments