Sunday, March 8, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालपौड़ी में कोरोना संक्रमित डॉक्टर की मौत, एम्स ऋषिकेश में थे भर्ती

पौड़ी में कोरोना संक्रमित डॉक्टर की मौत, एम्स ऋषिकेश में थे भर्ती

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले ने कोरोना से पहला डॉक्टर खोया है। जिला अस्पताल पौड़ी में सेवारत वरिष्ठ सर्जन डॉ. मौर्य की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान शुक्रवार रात मौत हो गई।

8 दिसंबर से डॉ. मौर्य का उपचार चल रहा था। मौर्य ने पौड़ी, चमोली, नैनीताल व हरिद्वार जिले में सेवा दी है। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटी व बेटा छोड़ गए हैं।

उनके निधन पर सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा, सीएमएस डॉ. आरएस राणा, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर, चिकित्सा सेवा संघ के प्रांतीय सलाहकार डॉ. आरवी सिंह ने गहरा शोक जताया।

उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष और पत्नी को कोरोना

उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिहार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर स्वयं के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना दी है।

उन्होंने बताया कि दो दिन से स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। कोविड पॉजिटिव आने के कारण कुछ दिन भर्ती रहूंगा। स्वास्थ्य ठीक है। परिहार ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments