Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसड़क पर आ धमका हाथियों का झुंड, एक घंटे लगाया जाम, पटाखे...

सड़क पर आ धमका हाथियों का झुंड, एक घंटे लगाया जाम, पटाखे छोड़ और हवाई फायर कर जंगल में खदेड़ा

कोटद्वार के पुलिंडा रोड पर हाथियों का झुंड आ धमका। करीब एक घंटे तक हाथियों ने जाम लगाए रखा। आखिर में वन विभाग ने पटाखे छोड़कर और हवाई फायर कर किसी तरह हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।

रेंजर अजय कुमार ध्यानी ने बताया कि हाथियों के झुंड सड़क पर आने से जाम लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया। पटाखे छोड़कर और हवाई फायर कर हाथियों को जंगल की ओर भेजा गया। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

हाथियों के सड़क पर आ धमकने की ये कोई पहली घटना नहीं है। अक्सर हाथियों के झुंड जंगल से सड़क पर आ जाते हैं। जिस कारण यहां कई बार ट्रैफिक रुक जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments