Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसतपुली में खोतों में काम कर रही महिला को गुलदार ने बनाया...

सतपुली में खोतों में काम कर रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, शिकारी जॉय ने गोली मारकर किया ढेर

उत्तराखंड के सतपुली में पोखड़ा ब्लाक की ग्राम पंचायत मजगांव के डबरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह घर के नजदीक खेतों में काम कर रही एक 52 वर्षीय महिला को गुलदार ने हमलाकर मार दिया।वहीं, गुलदार को मारने के आदेश जारी करने की मांग पर ग्रामीणों की वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने गुलदार को पकड़ने और पकड़ में न आने पर मारने के आदेश जारी किए। क्षेत्र पंचायत प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी ने बताया कि डबरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे खेत में काम कर रही गोदांबरी देवी (55) पत्नी ललिता प्रसाद को गुलदार उठा ले गया। महिला के चिल्लाने पर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और गुलदार का पीछा किया। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव घटनास्थल से सौ मीटर दूर जंगल से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही चौबट्टाखाल के तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला और गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल की रेंजर सुचि चौहान मय टीम मौके पर पहुंचीं। घटना के बाद से आसपास के गांवों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुलदार घटनास्थल के आसपास ही घूम रहा है।

ग्रामीणों ने गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग को लेकर राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम का घेराव किया। गुलदार को मारने के आदेश जारी होने तक उन्होंने शव को नहीं उठाने दिया। इस दौरान ग्रामीणों की वन और राजस्व कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। अधिकारियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments